आगरा की राह पर चला मेरठ, फिर मिले 11 मरीज

उत्तर प्रदेशआगरा की राह पर चला मेरठ, फिर मिले 11 मरीज

Date:


आगरा की राह पर चला मेरठ, फिर मिले 11 मरीज

मेरठ।कोरोना आउटब्रेक को लेकर आगरा की राह पर मेरठ आ रहा है. यदि जल्द हालात नहीं संभालें गए तो यहां कोरोना पेशेंट्स बढ़ जाएंगे.मेरठ में मंगलवार रात को कोरोना के 11 और नए मरीज मिले हैं. अब जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है. इनमें 55 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है. मृतक ब्रह्मपुरी इलाके का 30 वर्षीय युवक था. वह मेडिकल की इमरजेंसी में एडमिट था. मेडिकल के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि सोमवार देर रात हालत बिगड़ने पर युवक की मौत हो गई थी. जिसके बाद मंगलवार दोपहर को उसकी सैंपल जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. प्रोटोकाल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया. स्वास्थ्य विभाग मृतक के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है.

पार्षद के भाई को किया क्वारंटाइन
सोमवार रात आई रिपोर्ट में शहर के शीशमहल इलाके में रहने वाले वार्ड 69 के भाजपा पार्षद के छोटे भाई में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. उसे हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम अपने साथ मेडिकल ले गई और कोविड अस्पताल में आइसोलेट करा दिया गया है. नगर निगम की टीम क्षेत्र को मंगलवार को सैनिटाइज किया. इलाके को नया हॉटस्पॉट मानकर उसे सील किया गया है.

दो दिन में मंडी शिफ्ट करने के आदेश

मेरठ में सबसे ज्यादा केस नवीन मंडी में मिले है. सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन नहीं की जा रही है. कमिश्नर अनीता मेश्राम सब्जी मंडी शिफ्ट न होने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने दो दिन के अंदर मंडी को शिफ्ट करने के आदेश दिए है.

रोहटा में दो नए हाॅटस्पाॅट
रोहटा क्षेत्र के नारंगपुर गांव ब्लॉक रोहटा का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. जिसके बाद सीएचसी रोहटा की टीम ने युवक को मुलायम सिंह यादव हॉस्पिटल खरखौदारेफर किया गया.बताया गया कि संक्रमित मंडी से सब्जी लाकर गांव में बेचता था. गांव को सील करने की तैयारी हो रही थी. सीएचसी प्रभारी डाॅ. विपिन कुमार ने बताया की युवक मेरठ मंडी से सब्जी लाकर गांव में बेचता था. जिसका दो दिन पहले जांच के लिये सैम्पल लिया गया था. सोमवार रात को जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया.मंगलवार को सुबह कोरोना पॉजिटिव को एम्बुलेंस के माध्यम से मेरठ भेजा गया. वहीं युवक के संक्रमित होने पर उसके संपर्क में आने वालो की जानकारी की जा रही है. अब रोहटा ब्लॉक में दो हॉटस्पॉट गांव हो गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...