Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut News Today: किठौर के जंगल में मिला तेंदुए का बच्चा,मादा तेंदुए की तलाश में निकली टीम


Meerut News Today: किठौर के जंगल में मिला तेंदुए का बच्चा,मादा तेंदुए की तलाश में निकली टीम

मेरठ। किठौर के जंगल में एक बार फिर से तेंदुए की आहट दिखाई देने लगी है। किठौर के गांव भगवानपुर बांगर के जंगल में ग्रामीणों को तेंदुए का बच्चा मिला। इसकी जानकारी वन विभाग को दी तो टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के बच्चे को अपने साथ ले आई। वहीं एक अन्य टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है। वन विभाग का मानना है कि शावक को ना पाकर मादा तेंदुआ अधिक अक्रामक हो सकता है।

Read also: यूपी : पीलीभीत रिजर्व में मृत मिला तेंदुए का शावक

देर रात ​किसान खेत में पानी लगाने जा रहे थे। इसी दौरान उनको जंगल में तेंदुए का बच्चा दिखाई दिया। तेदुए के बच्चे की आवाज सुनकर पहले तो ग्रामीण डरे लेकिन उसके बाद हिम्मत कर उसको गांव ले आए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो टीम मौके पर पहुँची और बच्चे को कब्जे में ले लिया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि बच्चे को दूध पिलाया जा रहा है। तेंदुए का बच्चा नर है और उसकी उम्र 3-4 सप्ताह की लग रही है। फिलहाल बच्चे को उसकी मां यानी मादा तेंदुए से मिलाने की कोशिश की जा रही है। मादा तेदुंए के पैरों के निशान भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे को वन विभाग टीम जंगल में छोड़ेगी। इलाका गंगा के खादर क्षेत्र का है। जहां घना जंगल है।

Exit mobile version