Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Nauchandi Mela: दो साल बार फिर शुरू होगा मेला नौचंदी,आयुक्त और आईजी ने किया शुभारंभ


Meerut Nauchandi Mela: दो साल बार फिर शुरू होगा मेला नौचंदी,आयुक्त और आईजी ने किया शुभारंभ

मेरठ। पिछले दो साल से लगातार कोरोना संक्रमण की भेट चढ़ रहा उत्तरी भारत का सैकड़ों साल पुराना मेरठ का मेला नौंचंदी ( Nauchandi Mela) इस बार फिर से शुरू हो सकेगा। आज शहीद द्वार नौचंदी ग्राउंड पर फीता काटकर आईजी प्रवीण कुमार और आयुक्त सुरेंद्र सिंह व जिलाधिकारी के बालाजी ने नौचंदी मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेला नौचंदी परिसर में स्थित महात्मा गांधी आदि महानुभावों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया व मंदिर में पूजा अर्चना की और बालेमियां की मजार में चादर चढ़ाई।

Read also: Yogi Government: मेरठ से मंत्री बनने की दौड़ में शामिल ये विधायक

अधिकारियों ने मेला शुभारंभ के मौके पर हवा में गुब्बारे व कबूतर छोड़कर अनेकता में एकता व शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार भट्ट सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version