तिरंगे का अपमान करने से बाल बाल बचे मेरठ के सांसद अरुण गोविल

उत्तर प्रदेशतिरंगे का अपमान करने से बाल बाल बचे मेरठ के सांसद अरुण...

Date:

78वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जा रहा है, पीएम मोदी ने आज जहाँ लाल किले की प्राचीर ने तिरंगा फहराया वहीँ सभी केंद्रीय मंत्रियों ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। भाजपा के सांसद भी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में ध्वजारोहण कार्यक्रमों भाग ले रहे हैं. इस बीच मेरठ से भाजपा के सांसद रामायण सीरियल वाले राम अरुण गोविल के हाथों अनजाने में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होते होते रह गया।

दरअसल मेरठ से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि मेरठ से बीजेपी सांसद अरुण गोविल ध्वजारोहण कर रहे हैं इस दौरान तिरंगा अटक जाता है, वो झटके देकर अटके हुए तिरंगे को छुड़ाने का प्रयास करते हैं और अचानक राष्ट्रीय ध्वज पोल से नीचे गिर जाता है। गनीमत ये रही कि राष्ट्रीय ध्वज ज़मीन पर नहीं गिरा, उसे किसी ने ज़मीन पर गिरने से पहले ही अपने हाथों में संभाल लिया, देखा जाता है कि इस घटना से अरुण गोविल भी असहज हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि दूरदर्शन के सबसे चर्चित धारावाहिकों में से एक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ सीट से प्रत्याशी बनाया था जहां कड़े मुकाबले में वह सपा के प्रत्याशी को हराकर पहली बार सांसद बने थे। बता दें कि तिरंगा फहराते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि वो जमीन से टच ना हो, ऐसा होने पर तिरंगे का अपमान समझा जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related