Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ: फर्जी पेपर-वर्क से करोड़ों रुपये का उठाया लोन, राजस्नेह आटो के ठिकानों पर सीबीआई की रेड


मेरठ: फर्जी पेपर-वर्क से करोड़ों रुपये का उठाया लोन, राजस्नेह आटो के ठिकानों पर सीबीआई की रेड

लखनऊ/मेरठ। फर्जी पेपर-वर्क के मार्फत करोड़ों रुपये का लोन उठाने के एक मामले की तफतीश करने के मद्देनजर मेरठ में राजस्नेह आटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिकानों के चार ठिकानों पर सीबीआइ की रेड हुई है। शुक्रवार की सुबह इनके सभी ठिकानों पर एक साथ रेड हुई।

सीबीआइ के रेड से इस एरिया में में सुबह से ही सनसनी फैल गई। सीबीआई ने लोकल पुलिस की भी मदद ली है। मालूम हो कि, राजस्नेह पर लोन की बकाया रशि हासिल करने को बैंक पहले ही एक्शन ले चुका है। सीबीआइ की टीम बहुत देर तक इस गुप के मालिकानों के घर पर बनी रही और आवश्यक छानबीन, खोज कराती रही।

Read also: Exclusive – मंडल में मेरठ सबसे आगे, मौतों का टूटा रिकॉर्ड


दूसर ओर बाहर पुलिस फोर्स और स्थानीय नागरिकों की भी भीड़ देखी जा रही है। समझाा जाता है कि, सीबीआई का एक्शन देर तक चल सकतार है। इसके बार गिरफ्तारी भी की जा सकती है। ।

Read also: कॉमन सिविल कोड और दो बच्चों का कानून संविधान के खिलाफ: शहरक़ाज़ी मेरठ

असल में सीबीआई उन फर्जी कागजातों की तलाश में है जिसके बूते बैंक से लोन लेकर चूना लगाया गया है। राजस्नेह के डायरेक्टर अशोक जैन के घर सूर्या प्लेस ही नहीं मनोज गुप्ता के घर सदर बाजार, अनिल जैन के ठिकाने वर्धमान फ्लोर मिल मोहकमपुर और अशोक जैन के ओल्ड हाऊस प्रेमपुरी में सीबीआइ टीम ने रेड कर रही है। कुल मिलाकर आरोपी मालिकानों के चार ठिकानों पर एक साथ रेड चलती रही।

Exit mobile version