मेरठ बना यूूपी में कोरोना के नये स्ट्रेन का हाॅटस्पाॅट

मेरठ रीजनमेरठ बना यूूपी में कोरोना के नये स्ट्रेन का हाॅटस्पाॅट

Date:


मेरठ बना यूूपी में कोरोना के नये स्ट्रेन का हाॅटस्पाॅट

  • कोरेाना के नये स्ट्रेन से संक्रमित छह और मरीज मिले
  • जिले में कोरेाना के नये स्ट्रेन के 15 मामले मिल चुके हैं

मेरठ। महानगर मेरठ कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का हाॅटस्पाॅट बन गया है। बुधवार को नये स्ट्रेन के छह और मामले सामने आने के बाद जिले में स्ट्रेन-2 के 15 मरीज हो चुके है। स्ट्रेन-2 के संक्रमितों की संख्या बढ़ने से प्रशासन भी चिंतित है और तमाम सावधानियां बरत रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को अस्पतालों के आइसोलेटेड वार्ड में रखने की बात कही है।

गौरतलब है कि टीपी नगर के संत विहार क्षेत्र में लंदन से लौटा परिवार रह रहा था। विदेश से आये लोगों की कोरोना जांच कराने के लिये चलाये गये अभियान के अन्र्तगत इस परिवार की भी जांच कराई गयी थी। परिवार के लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन होने की आशंका के चलते इनके सैंपल दिल्ली की सेंट्रल लैब भेजे गये थे। आज शाम वहां से आई रिपोर्ट में परिवार की ढाई साल की बच्ची में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संत विहार इलाके को सील करा कर क्षेत्रवासियों के एंटीजन टेस्ट कराया था। बच्ची से और लोगों में भी यह खतरनाक स्ट्रेन फैला होने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने बच्ची के संपर्क में आने वाले 13 लोगों के सैंपल भी दिल्ली भेजे थे। इन सैंपलों में बच्ची के माता-पिता, भाई और फूफा की रिपोर्ट में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

वहीं बलवंत इन्क्लेव के छह और लोगों की जांच बुधवार को पाॅजिटिव आने के बाद स्वास्थ्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इन नये मरीजों को सरकारी और निजी अस्पतालों के आईसोलेटेड वार्ड में रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं इन नये मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। इन संक्रमित मिले लोगों के निवास स्थान का क्षेत्र भी सील करने की तैयारी की जा रही है।

वहीं उत्तर प्रदेश में मेरठ महानगर कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का हाॅटस्पाॅट बन गया है। प्रदेश में सर्वाधिक 15 मरीज मेरठ में ही मिले हैै। जिले में फैल रहे स्ट्रेन-2 को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त सर्तकता बरत रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...