Meerut Holi Live Update : होली पर तापमान ने दिखाए तेवर 37 डिग्री तक पहुंचा पारा,दिन में रही तेज गर्मी

उत्तर प्रदेशMeerut Holi Live Update : होली पर तापमान ने दिखाए तेवर 37...

Date:


Meerut Holi Live Update : होली पर तापमान ने दिखाए तेवर 37 डिग्री तक पहुंचा पारा,दिन में रही तेज गर्मी

मेरठ। Meerut Holi – होली के दिन भी मौसम ने किसी प्रकार की नरमी नहीं दिखाई। हालात ये थे कि दिन में 12 बजे तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि इस बढ़ते तापमान के बीच लोगों ने होली का भरपूर आनंद लिया और रंगों के साथ ही पानी से भी खूब जमकर होली खेली।

Meerut Holi Live Update : होली पर तापमान ने दिखाए तेवर 37 डिग्री तक पहुंचा पारा,दिन में रही तेज गर्मी
Image Credit – Naeem

Read Also :Meerut Holi Live Update : होली पर खूब हुई हंसी ठिठौली जमकर उड़ा रंग गुलाल

मेरठ के लोगों ने बढ़ते तापमान के बीच होली का मजा लिया। सुबह तेज धूप के बीच रंगों की बौछार का लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। लेकिन उसके बाद गर्मी से बेहाल हो गए। बता दें कि आमतौर पर होली के मौके पर तापमान में नरमी होती है और मौसम में ठंडक का असर धुला होता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होती रही। होली के दिन न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री के पार पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों गर्मी पसीना छूटाएगी और लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बार मेरठवासियों को सूरज पहले से प्रचंड धूप निकालकर परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार को होली के दिन भी लोगों को गर्मी ने खासा परेशान किया।

Meerut Holi Live Update : होली पर तापमान ने दिखाए तेवर 37 डिग्री तक पहुंचा पारा,दिन में रही तेज गर्मी
Image Credit – Naeem

मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं इससे पहले गुरुवार को तापमान 37.1 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 18.4 डिग्री तक था। ​मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

Meerut Holi Live Update : होली पर तापमान ने दिखाए तेवर 37 डिग्री तक पहुंचा पारा,दिन में रही तेज गर्मी
Image Credit – Naeem

होली के दिन दोपहर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। जो पिछले कई सालों में गर्म होली बताई जा रही है। इस समय हवा में नमी का स्तर काफी गिर गया है। इस समय हवा में नमी 39 से 67 प्रतिशत तक है। लगातार गर्मी बढ़ने के कारण मौसम शुष्क होता जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related