मेरठ। मेरठ और गाजियाबाद को बहुत जल्द एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मेक इन इंडिया (Make in India) पहल के तहत भारत के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर का पहला बेहद खूबसूरत ट्रेन सेट गुजरात मे बनकर तैयार हो चुका है। जिसे बहुत जल्द ट्रेलर के माध्यम से दोहाई स्थित डिपो में गाजियाबाद लाया जाएगा।
दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल (Rapid rail) की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। इसके लिए जहां एक तरफ दिन और रात लाइन बिछाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ मेक इन इंडिया के तहत रैपिड रेल का ट्रेन सेट गुजरात के सांवली में स्थित एल्सटॉम के कारखाने में निर्माण पूरा हो चुका है। उधर खासतौर से गाजियाबाद के लोगों को रैपिड रेल का बेसब्री से इंतजार है और अब लोगों का यह है इंतजार बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है। क्योंकि अब एल्सटॉम ट्रेनों के कोचों को 7 मई को एनसीआरटीसी को सौंपेगी।
आरआरटीएस कॉरिडोर(RRTS Corridor) के तहत रैपिड रेल दिल्ली- गाजियाबाद और मेरठ के बीच चलाई जाएगी। इस रैपिड रेल को 180 के प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है। जबकि 160 किलोमीटर प्रति घंटा की ऑपरेशनल स्पीड और 100 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत स्पीड निर्धारित की गई है। यह रैपिड रेल भारत की सबसे तेज ट्रेन मानी जा रही है।
Also read: आजम खान के करीबी की संपत्ति पर चला बाबा का बुलडोजर
बड़ी बात यह है कि इस रैपिड रेल के सभी कोच 2×2 ट्रांसवर्स कुशन सीट, लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, डायनेमिक रूट मैप ,ऑटो कंट्रोल कट के अलावा दोनों तरफ लगी सीट के बाद भी खड़े होने के लिए चौड़ा स्थान ,लाइटिंग सिस्टम (Lighting system), एयर कंडीशनिंग सिस्टम (Air conditioning system) , हीटिंग वेंटीलेशन (Heating ventilation) के अलावा विशेष सफाई की व्यवस्था और ट्रेनों में स्टैंडर्ड के साथ-साथ महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच और प्रीमियम वर्ग का भी एक अलग को होगा।
