मेरठ को मिली ट्रू नाट (True nat) मशीन, एक घंटे में मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट

उत्तर प्रदेशमेरठ को मिली ट्रू नाट (True nat) मशीन, एक घंटे में मिलेगी...

Date:


मेरठ को मिली ट्रू नाट (True nat) मशीन, एक घंटे में मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट

  • जिला अस्पताल में लगी ट्रू नाट मशीन
  • 50 सैंपल की रिपोर्ट बता सकती है 1 घंटे में

मेरठ के प्यारेलाल जिला अस्पताल में मंगलवार को ट्रू नाट (True nat) मशीन लगाई गई है.अब एक घंटे के अंदर ही कोरोना की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी.बताया जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में दो और मशीनें लगाई जाएंगी. ये ट्रू नाट मशीन एक घंटे में 50 सैंपल की रिपोर्ट बता सकती है. ऐसे में अगर अगले हफ्ते से तीन ट्रू नाट मशीनें लग जाएंगी, तो एक घंटे में तकरीबन डेढ़ सौ सैंपल जांचे जा सकेंगे.

24 घंटे का वक़्त लगता है अभी

मेरठ में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा का कहना है कि ट्रू नाट ( True nat ) मशीन की वजह से एक घंटे में रिपोर्ट के निगेटिव या पॉजिटिव होने का पता चल सकेगा. आमतौर पर सैंपल लेने के बाद जांच की रिपोर्ट आने में तकरीबन 24 घंटे का वक्त लग जाता है.

800 सैंपल की डेली होगी जांच

मेरठ के सीएमओ डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि वर्तमान में मेरठ मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी लैब में 800 सैंपल की जांच रोजाना हो सकती है. ऐसे में अगर एक घंटे में ही डेढ़ सौ सैंपल की जांच हो जाएगी, तो यकीनन कोरोना की रोकथाम में सहायता मिलेगी.

1500 बेड तैयार

जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 15 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है और कोविड के 1500 बेड भी तैयार हैं. वहीं, 120 नर्सिंग और प्राइवेट हॉस्पिटल की ओपीडी भी शुरू हो गई है.

हेल्पलाइन नंंबर जारी

मेरठ में अब मरीजों को इलाज की सुविधा तत्काल दिलाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. जिलाधिकारी का कहना है कि अगर किसी हॉस्पिटल जाने पर मरीज को इलाज न मिले, तो वो 01212662244 पर चौबीस घंटे में कभी भी फोन कर सकता है. मरीज को फौरन इलाज मिलेगा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...