Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ मेंं हुआ 55:70 प्रतिशत मतदान,सात विधानसभाओं में मत प्रतिशत मामले में मेरठ दक्षिण अव्वल


मेरठ मेंं हुआ 55:70 प्रतिशत मतदान,सात विधानसभाओं में मत प्रतिशत मामले में मेरठ दक्षिण अव्वल

मेरठ। Meerut Election 2022 Phase 1 Voting – प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण का मतदान आज सुबह 7 से 6 बजे तक चला। इस दौरान मेरठ की सभी सातों विधानसभा सीटों के मतदाताओं ने जमकर अपने वोट का उपयोग किया। सर्वाधिक मतदान प्रतिशत के मामले में मेरठ दक्षिण ने बाजी मारी। दोपहर 3 बजे के बाद से मेरठ दक्षिण मतप्रतिशत मामले में अव्वल रहा। मेरठ दक्षिण का मतप्रतिशत 3 बजे ही 51 प्रतिशत तक पहुंच गया था। उसके बाद यह शाम को पांच बजे तक 59:59 तक पहुंच गया। पांच बजे तक मेरठ में 55:70 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार मेरठ के मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और ईवीएम पर खूब बटन दबाया। हालांकि सुबह 7 बजे जिस समय मतदान शुरू हुआ उस दौरान घना कोहरा था और लोगों ने कम ही उत्साह दिखाया। लेकिन उसके बाद जैसे जैसे दिन चढ़ना शुरू हुआ मतप्रतिशत भी बढ़ने लगा। शाम को 3 बजे तक मेरठ दक्षिण में 51:90,मेरठ शहर मेंं 56:50,मेरठ कैंट में 44:80 प्रतिशत,मेरठ सरधना में 46:50,किठौर में 51:90,हस्तिनापुर में 45:75 प्रतिशत और सिवाल खास में 52:00 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Read also: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, गैस सिलेंडर के दाम होंगे 500 रुपए

जबकि उसके बाद मेरठ दक्षिण 59:59, मेरठ शहर 56:50,कैंट 51:00,सरधना 59:84,किठौर 56:00, हस्तिनापुर 55:00 और सिवालखास में 52:00 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान मेरठ दक्षिण सीट पर और सबसे कम मतदान प्रतिशत मेरठ कैंट विधानसभा सीट का रहा। मतदान केंद्रों पर युवाओंं ने मतदान करने के बाद सेल्‍फी भी ली। शुरूआती दौर में कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम को लेकर परेशानी हुई। लेकिन उसे बाद में ठीक कर लिया गया। मेरठ जिले की सात विधानसभाओं के 26.12 लाख से अधिक मतदाताओं ने आज अपने मत का उपयोग कर नए विधायकों के भाग्य को ईवीएम में कैद कर दिया।

Exit mobile version