Site icon Buziness Bytes Hindi

फीस माफी का मोर्चा मेरठ के बच्चों ने संभाला


फीस माफी का मोर्चा मेरठ के बच्चों ने संभाला

मेरठ- कोविड-19 ने तेजी से पैर पसारे हैं. यहां तक की लॉकडाउन 5.0 की घोषणा तक हो गई. कोविड-19 ने उद्योग धंधों पर भी असर डाला है. लॉकडाउन में पेरेंट्स के सामने फीस भरना मुश्किल हो रहा है. अब बच्चों ने फीस माफी के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई है. बच्चों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनके माता-पिता के सामने फीस भरना मुश्किल हो रहा है. इसलिए प्रशासन को उनकी तीन महीने की फीस माफ की जाए.

योगी अंकल फीस माफ करो प्लीज
मेरठ में रविवार को बहुत से बच्चे विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे. बच्चे अपने हाथों में चार्ट लिए हुए थे जिसमें लिखा था कि योगी अंकल हमें पढ़ना है हमारी फीस प्लीज आप माफ कर दीजिए.बच्चों को इस मुहिम में उनके पेरेंट्स का भी सहारा मिला.उनका कहना है कि लॉकडाउन की वजह से तीन महीने से उनका सारा व्यापार ठप है. कमाई बिलकुल भी नहीं हो रही है. अभी तो दो वक्त की रोटी कमाना ही मुश्किल हो रहा है. ऐसे में स्कूल की फीस कैसे भरेंगे

स्कूल बना रहे दबाव
पेरेंट्स का कहना है कि फीस जमा करने को लेकर स्कूल लगातार दबाव बना रहे हैं. तीन महीने की फीस माफ हो जाए तो उन्हें बहुत राहत मिलेगी.
गौरतलब है कि सरकार ने पहले ही ऐलान किया है कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल अभिभावकों से फीस देने का दबाव बिलकुल भी न बनाएं. लेकिन पेरेंट्स का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है. नाम न छापने की शर्त पर कुछ पेरेंट्स ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट फीस जल्दी भरने का मैसेज भेज रहे हैं. यदि कोई पेरेंट्स स्कूल पहुंचता है तो उससे कहा जाता है कि आप पर कोई दबाव नहीं है. लेकिन फिर भी स्कूल दबाव बनाते हैं.

Exit mobile version