स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मेरठ कैंट को मिला देश में तीसरा स्थान

मेरठ रीजनस्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मेरठ कैंट को मिला देश में तीसरा स्थान

Date:


स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मेरठ कैंट को मिला देश में तीसरा स्थान

  • मेरठ नगर निगम 47 शहरों में 41वें रेंक पर

मेरठ। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। इस दौरान मेरठ छावनी परिषद को जहां स्वच्छता के लिए देशभर में तीसरा स्थान मिला है। साफ-सफाई के लिए प्रदेश में मेरठ छावनी परिषद पहले स्थान पर है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री द्वारा मेरठ छावनी परिषद के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान मेरठ का छावनी परिषद पिछले तीन साल से टॉप थ्री में अपना स्थान बना रहा है।

इस बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में जहां मेरठ छावनी परिषद ने देशभर की छावनियों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण में मेरठ छावनी परिषद पहले स्थान पर है।

गुरुवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग पाने वाले छावनी परिषद के अधिकारियों को सम्मानित किया। बताते चलें कि पिछले 5 सालों से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए हर बार देश की छावनी परिषद और नगर निगम के अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है।

इस बार प्रदेश में सम्मान के लिए मेरठ और मथुरा छावनियों को चुना गया है। एनआईसी भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में छावनी परिषद के सीईओ च्वहाण प्रसाद आदि मौजूद थे। सीईओ ने बताया कि अगले वर्ष मेरठ छावनी पूरे देश मे नम्बर एक पर आएगी।

वहीं 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के 47 शहरों में मेरठ नगर निगम की 41 वीं रैंक आई है। इस बार भी नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका। हालात इतने खराब हैं कि प्रदेश के अन्य नगर निगमो में भी फिसड्डी साबित हुए। ऐसे में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में कुल 6000 अंकों की प्रतियोगिता में मेरठ नगर निगम को 2314.59 अंक प्राप्त हुए हैं। अर्थात नगर निगम को 45 फीसद से कम अंक ही मिले हैं।

जबकि मेरठ से ऊपर प्रदेश के अन्य नगर निगमो में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में नगर निगम मेरठ की देश मे ओवर आल रैंकिंग 286 वीं थी। लेकिन इस बार ओवर आॅल रैंकिंग जारी नहीं की गई। इस बार जनसंख्या के आधार पर शहरों की रैंकिंग जारी रह गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related