Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Breaking : लंदन से आये तीन लोग निकले कोरोना संक्रमित, प्रशासन सर्तक


Meerut Breaking  : लंदन से आये तीन लोग निकले कोरोना संक्रमित, प्रशासन सर्तक

डीएम मेरठ ने रात में ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की जांच के लिये सैंपल हाॅयर सेंटर भेजे गये

मेरठ। विदेश से आये तीन लोगों के कोरोना पाॅजिटिव निकलने के बाद मेरठ का प्रशासन सर्तक हो गया है। रात में ही डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किये हैं।

विदेश से आये इन लोगों ने कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की संभावनाओं को देखते हुए इन लोगों के सैंपल हाॅयर जांच के लिये भेजे जा रहे हैं।

गौरतलब है कि यूनाइटेड किंगडम तथा अन्य यूरोपियन देशों में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को लेकर पूरे विश्व में अतिरिक्त सर्तकता बरती जा रही है। वहीं भारत में भी विदेशों से आने वाले लोगों पर खास निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में विदेश से आये 77 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। टीपी नगर क्षेत्र के लल्लापुरा में रहने वाला परिवार 15 दिसंबर को लंदन से मेरठ आया था। इस परिवार के एक महिला और दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई गयी है।

वहीं डीएम के बालाजी ने विदेश से आये लोगों के कोरोना पाॅजिटिव निकलने का मामला सामने आते ही रात में स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।

सीएमओ अखिलेश मोहन ने बताया कि लंदन से आने वाले तीन व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। यह लोग अपने घर में ही आइसोलेट थे और अब इन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट कराया जायेगा।

Exit mobile version