Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut : 5 मरीजों में हुई ब्लैक फंगस की पुष्टि


Meerut : 5 मरीजों में हुई ब्लैक फंगस की पुष्टि

मेरठ। ब्लैक फंगस लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बीच फैले इस नए संकट ने सबको हिला दिया है। बढ़ते खतरे के बीच गुरुवार को 5 और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। 3 मरीज मेडिकल कॉलेज में मिले हैं जबकि 2 मरीज प्राइवेट हॉस्पिटल के हैं। हालांकि एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे परिजन दिल्ली रेफर करवाकर ले गए।

जिले में अब कुल 7 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि उनके यहां दो कोविड-19 जबकि 1 पोस्ट कोविड-19 मरीज में इसकी पुष्टि हुई है। मरीजों में लक्षण के आधार पर इसकी पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि मरीजों की आंख मुँह और नाक के पास सूजन थी। जांच करवाने पर फंगस की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version