न्यूयार्क। उत्तरी नेवादा के एक पहाड़ी इलाके में शुकवार की रात एक विमान दुर्घटना में मरीज सहित पांच लोगों की मौत हो गई। ये विमान दुर्घटना एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट फ्लाइट में हुई। जिसमें मरीज सहित पांच लोग सवार थे। सभी लोगों की मौत हो गई है।
ल्योन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि अधिकारियों को स्टेजकोच, नेवादा के पास यह हादसा रात करीब 9:15 बजे हुआ। दो घंटे बाद मलबा मिला। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।
पिकअप ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 11 घायल
अमेरिकी राज्य एरिजोना में शनिवार सुबह एक पिकअप ट्रक ने साइकिल सवारों के एक ग्रुप को टक्कर मार दी है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
