Site icon Buziness Bytes Hindi

मेडिकल एसओ कुलदीप सिंह सस्पेंड, देवेंद्र सिंह बने थानाप्रभारी


मेडिकल एसओ कुलदीप सिंह सस्पेंड, देवेंद्र सिंह बने थानाप्रभारी

मेरठ। मेरठ के मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के जागृति विहार में मंगलवार को दिनदहाड़े सराफ अमन जैन की हत्या और लूट की घटना से नाराज शासन के आदेश पर आज एसओ मेडिकल कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

थाना टीपी नगर के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को मेडिकल थाने का प्रभारी बनाया गया है। जैसा कि संभावना जताई जा रही थी की सराफ की हत्या के मामले में शासन स्तर पर कड़े कदम उठाए जाएंगे। वैसा ही हुआ और अपर मुख्य सचिव तथा डीजीपी के आदेशों के बाद मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने एसओ मेडिकल कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी मंगलवार को एडीजी राजीव सभरवाल से वार्ता कर नाराजगी जताई थी। वही सीओ सिविल लाइन पूनम सिरोही ने भी सरेआम एसओ मेडिकल पर आरोप लगाया था कि वह उनका भी फोन नहीं उठाते हैं। तभी से यह माना जा रहा था की एसओ मेडिकल पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Exit mobile version