नई दिल्ली। एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें ईडी की रिमांड पर चार दिन के लिए भेज दिया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और एनएसई के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनमें मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे, एनएसई के टॉप लेवल अधिकारी चित्रा रामकृष्ण और रवि नारायण के नाम शामिल हैं। बता दें कि एनएसई के अधिकारियों की ओर से गलत तरीके से फोन टैपिंग कराने और स्टॉक एक्सचेंज कर्मचारियों की जासूसी से जुड़ा गंभीर केस है।
Read also: Heavy Rain: कहीं मकान ढ़हे कहीं गांव कटे,दर्जनों सड़कें बंद
केंद्रीय जांच एजेंसी ने सभी के खिलाफ पीएमएलए एक्ट के आपराधिक प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ पिछले सप्ताह इससे जुड़े मामले में केस दर्ज किया था। इस मामले में सीबीआई ने आरोप लगाया कि नारायण और रामकृष्ण ने मुंबई सेवानिवृत्त पुलिस आयुक्त संजय पांडे की कंपनी को शेयर बाजार के कर्मचारियों के कॉल इंटरसेप्ट करने के काम में लगाया था। पहले सीबीआई और अब ईडी ने महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी संजय पांडे, उनकी दिल्ली की कंपनी और एनएसई पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण, कार्यकारी उपाध्यक्ष रवि वाराणसी और एनएसई प्रेमाइसेज हेड महेश हल्दीपुर को केस में आरोपी बनाया है। ईडी को गुप्त निगरानी में कथित अनियमितताओं का पता चला। जिसके बाद उसने गृह मंत्रालय को इसकी सूचना दी। उसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई।
