IIMT University – फ्रेशर पार्टी में एमसीए के छात्रों ने मचाई धूम

मेरठ रीजनIIMT University – फ्रेशर पार्टी में एमसीए के छात्रों ने मचाई धूम

Date:


IIMT University – फ्रेशर पार्टी में एमसीए के छात्रों ने मचाई धूम

  • सीनियर छात्रों ने फ्रेशर पार्टी आयोजित कर जूनियर्स का किया स्वागत

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय के एमसीए के सीनियर छात्रों ने जूनियर्स के स्वागत में शनिवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की। स्वागत समारोह में उपस्थित छात्रों को डीन डाॅ. दीपक सिन्हा ने प्रेरक संदेश सुनाए और उनसे सीख लेने की बात कही।

उन्होंने एमसीए के छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पूरी दूनिया को चलाने में कम्प्यूटर साइंस की महत्वपूर्ण भूमिका है। दीपक सिन्हा ने कहा कि मीडिया के उत्तरदायित्व भी हैं और उसे इन उत्तरदायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए।

जूनियर छात्रों ने परिचय, टैलेंटेड और प्रश्नोत्तरी राउंड में अपनी प्रतिभा की छंटा जमकर बिखेरी। जूनियर्स जब वाॅक करने रैम्प पर उतरे तो बाॅलीवुड के प्रोफेशनल्स माॅडल्स भी मात खाते दिखे। सीनियर छात्रों ने भी उनके मनोरंजन के लिए भिन्न-भिन्न विधाओं में नृत्य किया और क्षेत्रीय और बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड गानों को अपनी आवाज में गाकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

जब ढोल लेकर सीनियर्स स्वागत को पहुंचे तो हाॅल में मौजूद हर छात्र थिरकने को मजबूर हो गया। ढोल की थाप पर सीनियर्स और जूनियर्स छात्र जमकर नाचे। जूनियर्स ने सीनियर्स द्वारा दी गई वैलकम पार्टी की तारीफ की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विभागाध्यक्ष रचना चैधरी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डाॅ. पंकज गुप्ता, अतुल कुमार, वरूण कुमार, शशांक शर्मा, अंजलि शर्मा, रूचि, डाॅ. पुष्पेन्द्र कुमार और मोहित शर्मा समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related