एमबीओएसई ने 12वीं के रिजल्ट डेट का किया ऐलान, जाने कैसे कर सकते हैं चेक

एजुकेशनएमबीओएसई ने 12वीं के रिजल्ट डेट का किया ऐलान, जाने कैसे कर...

Date:


एमबीओएसई ने 12वीं के रिजल्ट डेट का किया ऐलान, जाने कैसे कर सकते हैं चेक

MBOSE 12th Result 2021 Date: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। एमबीओएसई के द्वारा प्रदान की हुई जानकारी के हिसाब से 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र- छात्राएं अपने रिजल्ट को बोर्ड की ऑफिशियल साइट mbose.in पर चेक कर सकेंगे।

अभ्यर्थी अपना 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद मेघालय एचएसएससीएल परिणाम 2021 पर क्लिक करें। इसके बाद आपको इनपुट फ़ील्ड के साथ एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा। वेबसाइट पर पूछे गए अपना परीक्षा रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।

इसके बाद सभी विवरणों को सत्यापित करें और उन्हें पोर्टल पर जमा करें। आपका एमबीओएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेंकर रख लें। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह एमबीओएसई 12वीं का रिजल्ट तुरा/शिलांग स्थित अपने कार्यालय में प्रदर्शित नहीं करेगा। ये परिणाम कोरोना के कारण परीक्षा केंद्रों में भी प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे।

सीआईएससीई के रिजल्ट्स जारी,मेरठी होनहारों ने मचाया धमाल

एमबीओएसई के आधिकारिक नोटिस के तहत परीक्षाओं का संपूर्ण परिणाम उनकी आधिकारिक वेबसाइट www.mbose.in से डाउनलोड किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार और केरल के अलावा मेघालय बोर्ड ने भी इस साल परीक्षा आयोजित की थी। भले ही सीबीएसई सहित देश भर के कई अन्य बोर्डों ने अपनी परीक्षा रद्द कर दी हो लेकिन एमबीओएसई ने समय पर और निर्धारित समय पर परीक्षा आयोजित की थी।

राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे होगा आवेदन

हम अपने पाठकों को बता दें कि आधिकारिक नोटिस में एमबीओएसई ने अपनी वेबसाइट के अलावा एक अन्य वेब पोर्टल megresults.nic.in का भी उल्लेख किया है। जहां छात्र-छात्राएं 12वीं का परिणाम यहां भी चेक कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...