बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए कारगर है मेयोनेज़, ऐसे करे अप्लाई

लाइफस्टाइलबालों को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए कारगर है मेयोनेज़, ऐसे...

Date:


बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए कारगर है मेयोनेज़, ऐसे करे अप्लाई

न्यूज़ डेस्क : आपने बालों में कई तरह की चीज़ें लगाई होगी जिससे बाल सुंदर बने रहें लेकिन आपने कभी भी मायोनीज़ नहीं लगाया होगा. आपको बता दें, बालों को स्वस्थ रखने के लिए मेयोनीज एक कारगर उपाय है.

मेयोनीज बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और हेयर डैमेज होने से भी बचाता है. ये अंडे, सिरका, तेल और मसालों का मिश्रण होता है. तो आइए जानते हैं मेयोनीज के इस्तेमाल से बालों को क्या लाभ मिलता है. 

  • मेयोनीज बालों के लिए बहुत बढ़िया कंडीशनर होता है. ये बालों को चमकदार और सिल्की बनाने में मददगार है.
  • यह बालों के लिए बहुत ही पोषक तत्व है जिसमे वसा की मात्रा दही से भी अधिक होती है.
  • मेयोनीज़ में अंडा, सिरका और तेल शामिल होता है जो आपके बालों को पोषण और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. मेयोनीज बालों के विकास में भी मदद करता है और उसे घना बनाता है.
  • दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए मेयोनीज एक उत्कृष्ट घरेलू उपचार होता है इसका कारण यह है कि मेयोनीज में होने वाले तत्व बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे दोमुंहे बाल कम होते हैं.
  • इसमें जो ऑयल और अंडे शामिल होते हैं वो डैमेज बालों को नरिश करते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को टूटने से रोकते हैं, उनमें चमक लाते हैं और सन डैमेज से भी बचाते हैं.
  • मेयोनीज हालांकि रिबोंडिंग ट्रीटमेंट की तरह घुंघरालें बालों को सीधा करने में मदद नहीं करता है लेकिन अगर इसका नियमित रुप से उपयोग किया जाएं तो यह उलझे बालों को मुलायम बनाकर सुलझाने में मदद करता है.
  • डैंड्रफ बहुत आम समस्या हो गई है जिसके कारण लोग बहुत परेशान रहते हैं, लेकिन मेयोनीज एक बहुत प्रभावी उपाय होता है. मेयोनीज में सिरका होता है जो सिर के पीएच स्तर और तेल के उत्पादन को संतुलित करने के लिए एक प्रभावी होता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...