शायद मैं एक दिन सुबह उठूं और मेरी शादी हो जाए: सलमान

बॉलीवुडशायद मैं एक दिन सुबह उठूं और मेरी शादी हो जाए: सलमान

Date:


शायद मैं एक दिन सुबह उठूं और मेरी शादी हो जाए: सलमान

लॉकडाउन के दौर में सलमान खान अपने फार्महाउस पर कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वांतूर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ समय बिता रहे हैं । ये सभी कलाकार फैंस के साथ लगातार वीडियोज शेयर कर रहे हैं, जो काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसी बीच सलमान खान का एक थ्रोबैक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी रोमानिया गर्लफ्रेंड यूलिया से शादी और सगाई की खबरों पर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं।

अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि ‘मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आ रही हैं। मीडिया खुद इन खबरों को बनाती है और फिर मुझसे सवाल करती है। लेकिन शादी और सगाई की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। अगर मैं सगाई या फिर शादी करता हूं तो मैं खुद अपने फैन्स को इसकी जानकारी दूंगा। मैं उन स्टार्स में से नहीं हूं कि जो फैन फॉलोइंग कम होने के चक्कर में शादी की खबर छुपा कर रखूंगा। मुझे इस बात को बताते हुए काफी खुशी होगी कि मैं शादी कर रहा हूं।’

सलमान ने इस बारे में आगे कहा, ‘मेरी शादी होनी होगी तो जरूर होगी, इसे कोई रोक नहीं सकता। शायद मैं एक दिन सुबह उठूं और मेरी शादी हो जाए इसके बाद मैं ये सोचूं कि झेलो इसे अब…।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related