मायावती ने सपा को बताया स्वार्थी और दलित विरोधी

उत्तराखंडमायावती ने सपा को बताया स्वार्थी और दलित विरोधी

Date:


मायावती ने सपा को बताया स्वार्थी और दलित विरोधी

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि स्वार्थी और संकीर्ण मानसिकता वाली समाजवादी पार्टी के साथ कोई बड़ा दल गठबंधन करने की सोच भी नहीं सकता।

बड़ी पार्टियों ने किया किनारा
मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया “ समाजवादी पार्टी की घोर स्वार्थी, संकीर्ण व ख़ासकर दलित विरोधी सोच एवं कार्यशैली आदि के कड़वे अनुभवों तथा इसकी भुक्तभोगी होने के कारण देश की अधिकतर बड़ी व प्रमुख पार्टियाँ चुनाव में इनसे किनारा करना ही ज़्यादा बेहतर समझती हैं, जो सर्वविदित है।”

सपा की महालाचारी
उन्होने कहा कि इसीलिए आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव अब यह पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी के साथ नहीं बल्कि छोटी पार्टियों के गठबंधन के सहारे ही लड़ेगी। ऐसा कहना व करना सपा की महालाचारी नहीं है तो और क्या है।

पिछ्ला चुनाव साथ लड़ा था
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में एक दूसरे की धुर विरोधी सपा और बसपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को दोबारा सत्ता में आने के लिये मिल कर चुनाव लड़ा था हालांकि दोनो ही दलों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। प्रदेश की 80 सीटों में 62 पर भाजपा की जीत हुयी थी जबकि उसकी सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिली थी। 2014 के चुनाव में खाता खोलने से मायूस बसपा को हालांकि सपा का साथ मिलने से दस सीटों का फायदा हुआ था वहीं सपा पांच सीटों पर सिमट गयी थी।

सपा पर फोड़ा था हार का ठीकरा
चुनाव के बाद बसपा प्रमुख ने हार की ठीकरा सपा नेतृत्व पर फोड़ते हुये आरोपों की झड़ी लगा दी थी जिसके बाद यह गठबंधन टूट गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related