लखनऊ। बसपा प्रमुख और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर स्थिति बहुत खराब है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाल में घटित अपराध और अन्य दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि उप्र में विकास का केवल दावा किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश में वास्तव में जंगलराज है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने उप्र की योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा है कि बाँदा जिले में यमुना नदी पर सालों से पुल के अधूरे पड़े रहने के कारण नाव दुर्घटना में अनेकों लोगों की मौत होना, हापुड़ कचहरी में पेशी पर आए आरोपी की दिन दहाड़े हत्या के बाद हमीरपुर में गैंगरेप की दर्दनाक घटना अब ये साबित करने के लिए काफी हैं कि उप्र में जंगलराज है। यहां विकास का ढिंढोरा मात्र एक छलावा है।
मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उप्र में कुल मिलाकर कानून का न्यायपूर्ण उपयोग नहीं होने से आपराधिक तत्वों का बेखौफ होना लचर कानून-व्यवस्था का ही सबूत है। इनका विकास कुछ ख़ास ज़िलों तक सीमित है जबकि उप्र के हर क्षेत्र में अतिगरीबी व बेरोजगारी है। सरकार इस ओर ज़रूर ध्यान दे। बता दें कि मायावती ने पहले भी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा था। मायावती ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रदेश सरकार नौकरी देने के नाम पर आंकड़ों का खेलती रही है। आज तक कितनों को नौकरी मिली हैं। जिन्हें भाजपा सरकार में नौकरी मिली हैं वो लोग सामने आकर बताए तो हकीकत प्रदेश सरकार के सामने आ जाएगी।
