Site icon Buziness Bytes Hindi

मायावती बोलीं, झूठा है यूपी चुनाव का प्री-पोल सर्वे


मायावती बोलीं, झूठा है यूपी चुनाव का प्री-पोल सर्वे

लखनऊयूपी चुनाव को लेकर टीवी चैनलों पर दिखाए गए प्री-पोल सर्वे में बहुजन समाज पार्टी को काफी कम सीटों के साथ तीसरे पायदान पर खड़ा कर देने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती काफी नाराज है।

उन्होंने इस पोल और चुनावी सवे्रक्षण को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मायावती बोलीं कि, यह पूरी तरह से भ्रामक व शरारतपूर्ण सर्वे है। मायावती के मुताबिक, टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे प्री-पोल सर्वे एक मजाक के सिवायय और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सत्तासीन दल वाले ही हैं।

2022 के विधानसभा चुनावों में 5 में से 4 राज्यों में सरकार बना सकती है भाजपा : सर्वे

गौरतलब है कि, इन चुनावी सर्वेक्षण में दिखाया जा रहा है कि 2022 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा को फुल मेजॉरिटी मिलेगी। और बसपा अधिकतम मात्र 17 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।

मीडिया से मुखातिब होकर मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से हलकान है, इसलिए उसका ध्यान भटकाने के लिए इस तरह ओछे और अगंभीर संदेश जारी किये जा रहे हें।

मप्र में भाजपा पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश में !

बसपा सुप्रीमों के मुताबिक हकीकत यह है कि बीजेपी की सत्ता में दलित, मुसलमान, पिछड़े व ब्राह्मण समाज के लोग सभी बहुत ज्यादा त्रस्त हैं। सभी बीजेपी के शासन से अब मुक्ति चाहते हैं।

उनहोंने दावा किया कि बीएसपी के प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन को प्रदेश भर में  व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इन सम्मेलनों के अगले चरण का समापन 7 सितंबर को होना है। बाद में अगले मिशन की रणनीति बनेगी। साफ कहा कि भाजपा टीवी चैनलों के मार्फत देशभर में भ्रामक बातें फैलवा रही है। 

Exit mobile version