Mayawati said on Gyanvapi Masjid: धर्म स्थलों के मुद्दे उठाकर धार्मिक भावनाएं भड़का रही है भाजपा: मायावती

उत्तर प्रदेशMayawati said on Gyanvapi Masjid: धर्म स्थलों के मुद्दे उठाकर धार्मिक भावनाएं भड़का...

Date:

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर बसपा प्रमुख मायावती का बयान भी सामने आ गया है। मायावती ने कहा देश में समय ज्ञानव्यापी, ताजमहल, मथुरा और कुतुबमीनार जैसे अन्य स्थलों के मुद्दे जो उछाले जा रहे हैं दरअसल वह बढ़ती मंहगाई, बेरोज़गारी और गरीबी से ध्यान हटाने की एक साज़िश है, BJP और उसके सहयोगी संगठन देश में धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम कर रहे हैं।

Also Read : वुजूख़ाने की दीवारों को तोड़ा जाय, हिन्दू पक्ष की नई मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुन चुनकर धार्मिक स्थलों को कौन निशाना बना रहा है यह किसी से छिपा नहीं है। देश को आज़ाद हुए इतने वर्ष हो गए और बनारस , मथुरा, आगरा जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की आड़ में एक साज़िश के तहत साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़कर धर्म की राजनीति खेली जा रही है। मायावती ने कहा कि बीजेपी इस बात को ध्यान में रखे कि इससे देश कमज़ोर होगा।  

मायावती एक धर्म विशेष से जुड़े स्थानों के नाम बदले जाने पर कहा कि इससे देश में शान्ति, सद्भाव व भाईचारा की जगह आपसी नफरत और द्वेष की भावना ही पैदा होगी, मायावती ने इन हालात पर चिंता जताते हुए देश की आमजनता से भी अपील की कि सभी धर्माें के लोग सतर्क रहे क्योंकि इन सबसे ना तो अपने देश का भला होगा और न ही देश की जनता का।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...