Site icon Buziness Bytes Hindi

Political news: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं नुपूर शर्मा का निलंबन नहीं मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करें सरकार

लखनऊ। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से भाजपा ने भले ही निलंबित कर दिया हो। लेकिन उनके निलंबन से विपक्षी संतुष्ट नहीं हैं। पहले जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला बोला वहीं अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी भाजपा और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के खिलाफ हमलावर होते हुए मायावती ने कहा कि नुपूर शर्मा के निलंबन से काम नहीं चलेगा। नुपुर शर्मा को सख्त कानूनों के तहत जेल भेजा जाना चाहिए।

Also read:  यूपी STF के हत्थे चढ़ा कानपूर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी

मायावती से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव ने कानपुर ह‍िंंसा के ल‍िए नूपुर शर्मा को ज‍िम्‍मेदार ठ‍हराया था। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा क‍ि देश में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है। किसी धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल ठीक नहीं। इस मामले में भाजपा को अपने लोगों पर सख्ती से शिकंजा कसना चाहिए। ऐसे लोगों को निलंबित व निकालने से काम नहीं चलेगा इनके खिलाफ सख्त कानूनों के कार्रवाई करके जेल भेजा जाना चाहिए। मायावती ने कहा, कानपुर में अभी हाल में जो हिंसा हुई है, उसकी तह तक जाना जरूरी है। इसी के साथ इस हिंसा के विरुद्ध हुई पुलिस कार्रवाईयों में निर्दोषों को परेशान ना किया जाए। यह बीएसपी की भी मांग है।

Exit mobile version