Site icon Buziness Bytes Hindi

AIMIM से गठबंधन की ख़बरों का मायावती ने किया खण्डन


AIMIM से गठबंधन की ख़बरों का मायावती ने किया खण्डन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ओवैसी की AIMIM के साथ गठबंधन की ख़बरों का बसपा प्रमुख मायावती ने खंडन किया है, मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी अकेले उतरेगी.

अकेले चुनाव लड़ने का फैसला
मायावती ने आज ट्वीट के ज़रिये गठबंधन पर रुख साफ करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर, यूपी और उत्तराखंड में बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेगी . बीएसपी अकेले ही चुनाव लड़ेगी.

मायावती का ट्वीट
मीडिया के एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव औवेसी की पार्टी AIMIM व बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है। इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खण्डन करती है। 1/2

भ्रम फैला रहा है मीडिया
वहीं दूसरे ट्वीट में बसपा सुप्रीमों ने कहा कि एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव औवेसी की पार्टी AIMIM और बीएसपी मिलकर चुनाव लड़ेगी यह खबर पूरी तरह से गलत है और भ्रम फैलाने वाली है. इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है. बीएसपी इस खबर का खंडन करती है.

सतीश चन्द्र मिश्र को सौंपी मीडिया सेल की ज़िम्मेदारी
मायावती ने कहा कि इस तरह की भ्रमित करने वाली खबरों को देखते हुए ही बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र को बीएसपी मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोर्डिनेटर बनाया गया है. इसके साथ ही बीएसपी अध्यक्ष ने मीडिया से अपील की है कि बीएसपी के बारे में किसी भी गलत खबर लिखने या दिखाने से अपले सतीश मिश्र से सही जानकारी ली जाए.

ओवैसी ने दिया था न्योता
बता दें कि हाल ही में AIMIM के यूपी अध्यक्ष ने बीएसपी और एसपी को विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए खुला न्यौता दिया था. हालांकि मायावती ने इस पर अपना रुख साफ कर दिया है.

Exit mobile version