Site icon Buziness Bytes Hindi

मायावती ने लखनऊ में ATS ऑपरेशन पर उठाए सवाल


मायावती ने लखनऊ में ATS ऑपरेशन पर उठाए सवाल

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में कल हुए एटीएस ऑपरेशन की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही ऐसा क्यों होता है. यूपी विधानसभा आमचुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है.

मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि ”यूपी पुलिस का लखनऊ में आतंकी साजिश का भण्डाफोड़ करने व इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है और उचित कार्रवाई होनी चाहिए. वरना इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही है.”

एक अन्य ट्वीट में बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि ”यूपी विधानसभा आमचुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है. अगर इस कार्रवाई के पीछे सच्चाई है तो पुलिस इतने दिनों तक क्यों बेखबर रही? यह वह सवाल है जो लोग पूछ रहे हैं. अतः सरकार ऐसी कोई कार्रवाई न करे जिससे जनता में बेचैनी और बढ़े.”

लखनऊ में पकड़े गए दोनों आतंकियों की मानव बम के जरिए धमाके की साजिश थी. आतंकी 15 अगस्त के आसपास धमाका करने की फिराक में थे. दोनों आतंकी सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे.

Exit mobile version