Site icon Buziness Bytes Hindi

मायावती ने राजनाथ के खिलाफ उतारा मुस्लिम उम्मीदवार, 12 उम्मीदवारों की सूची घोषित

amaze

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को बहुजन समाज पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की एक और सूची घोषित की। इस सूची के हिसाब से बसपा ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ के खिलाफ मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. लखनऊ के अलावा पार्टी ने उन्नाव, मोहनलालगंज (अजा), कन्नौज, कौशांबी (अजा), गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, खीरी, लालगंज (अजा) और मिर्जापुर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की वहीँ मथुरा के उम्मीदवाल को बदला है.

बसपा ने नंदकिशोर पुंडीर गाजियाबाद से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है, हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय अलीगढ़ से उम्मीदवार बनाये गए हैं। मथुरा से अब सुरेश सिंह चुनावी मैदान में होंगे, इससे पहले कमलकांत उपमन्यु प्रत्याशी घोषित किये गए थे, बता दें की मथुरा में निवर्तमान सांसद हेमा मालिनी से भाजपा के लिए मैदान में हैं।

अंशय कालरा खीरी से, गुलशन देव शाक्य मैनपुरी से, राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान मोहनलालगंज (अजा) से और अशोक कुमार पांडे उन्नाव से चुनाव लड़ेंगे। राजधानी लखनऊ से सरवर मलिक मैदान में हैं, सरवर मलिक बसपा उम्मीदवार के रूप में लखनऊ उत्तर सीट से पिछ्ला विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं , कन्नौज से इमरान बिन जफर, लालगंज (अजा) से डॉ. इंदु चौधरी, कौशांबी (अजा) से शुभ नारायण, और मिर्ज़ापुर से मनीष त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।

Exit mobile version