मायावती के सिपहसलार मिश्रा बोले भाजपा और सपा एक ही समानांतर विचारधारा वाली पार्टियां

विधानसभा चुनावमायावती के सिपहसलार मिश्रा बोले भाजपा और सपा एक ही समानांतर विचारधारा...

Date:


मायावती के सिपहसलार मिश्रा बोले भाजपा और सपा एक ही समानांतर विचारधारा वाली पार्टियां

मैनपुरी। Mayawati Election News Hindi – उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा के चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी जहां दोबारा आने की कोशिश सरकार में कर रही है वहीं समाजवादी पार्टी भी पूरी जद्दोजहद और ताकत के साथ दोबारा प्रदेश में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है वहीं बात करेंगे बहुजन समाजवादी पार्टी की तो बहुजन समाजवादी पार्टी भी दोबारा प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के लिए जद्दोजहद करती नजर आ रही है ।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022 – लखनऊ: समाजवादी पार्टी में टिकट न मिलने पर बगावत, पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, प्रत्याशी बनाये गए

बात करेंगे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तो अभी तक पूरे प्रदेश में 2 चरणों की मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है वहीं तीसरे चरण के लिए आगामी 20 तारीख को वोटिंग होनी है इसी क्रम में बात करेंगे मैनपुरी की तो आज मैनपुरी में बहुजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए मैनपुरी पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उनका चारों विधानसभा के प्रत्याशियों ने प्रतीक चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया वहीं उन्होंने मंच पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना बोला और कहा यह दोनों ही पार्टी समानांतर विचारधारा वाली पार्टियां हैं उन्होंने मंच से बहन मायावती के पक्ष में मतदान करने की अपील मैनपुरी की जनता से की। वहीं अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ रहे बीएसपी प्रत्यासी कुलदीप नारायण ने कहा कि इस बार करहल में बीएसपी का प्रत्यासी ही चुनाव जीतेगा क्योंकि दोनों ही प्रत्यासी बाहर के हैं और हमको सर्व समाज का वोट मिल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related