योगी के गढ़ में मायावती ने भाजपा, सपा व कांग्रेस पर किया वार, बोलीं- इनकी गलतियों की सजा भुगत रहा देश व प्रदेश

विधानसभा चुनावयोगी के गढ़ में मायावती ने भाजपा, सपा व कांग्रेस पर किया...

Date:


योगी के गढ़ में मायावती ने भाजपा, सपा व कांग्रेस पर किया वार, बोलीं- इनकी गलतियों की सजा भुगत रहा देश व प्रदेश

गोरखपुर। Uttar Pradesh Assembly Election| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती आज गोरखपुर (Mayawati in Gorakhpur) के चंपा देवी पार्क में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया चंपा देवी पार्क में हजारों कार्यकर्ता और जनता चंपा देवी पार्क में जनसभा में मौजूद थे। मायावती ने सपा भाजपा और कांग्रेस प्रशसन कहां कांग्रेसी गलत नीतियों के कारण केंद्र और केंद्र के कई राज्यों से बाहर हुई कांग्रेस ,मायावती ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी इस चुनाव को उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर अपने बलबूते पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है, उन्होंने कहा कि 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार हमारी पार्टी बनाई जा रही है ताकि वर्तमान में चल रहे भाजपा (BJP) सरकार की जातिवादी अहंकार वह तानाशाही शासन से मुक्ति मिल सके , मायावती ने जनता से अपील की कि कांग्रेस बीजेपी सपा और अन्य विरोधी पार्टियों को अपना वोट ना देकर केवल अपनी मात्र एक ही हितेषी पार्टी बहुजन समाज पार्टी को वोट दें और आप समझ सकते हैं कि यह क्यों जरूरी है ।

Read also- Yogi Vs Kejriwal: ट्विटर पर छिड़ी सियासी जंग,योगी आदित्यनाथ और केजरीवाल आमने सामने,

आज चंपा देवी पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया मायावती ने कांग्रेस के ऊपर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आजादी के बाद शुरू में काफी लंबे समय तक केंद्र व उत्तर प्रदेश सहित देश की अधिकांश राज्यों में कांग्रेस पार्टी अकेले ही सरकार चलाती रही है किंतु इनकी गलत नीतियों और गलत कार्यप्रणाली से यह पार्टी केंद्र और बाकी राज्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सत्ता से भी गायब हो चुकी है ।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस जातिवादी होने के कारण शुरू से ही हर मामले में खासकर दलित ,आदिवासी व अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी रही है , मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि से भी सम्मानित नहीं किया था, जिसके लिए वह हर प्रकार से पात्र भी थे, मायावती ने कहा कि काशीराम के देहांत होने पर भी केंद्र में उस समय कांग्रेस पार्टी की ही सरकार थी उनके सम्मान में एक दिन भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया गया था ।

समाजवादी पार्टी (SP) पर कटाक्ष करते हुए मायावती ने कहा कि सपा की सरकार में गुंडे माफियाओं बदमाशों अराजक तत्वों व सरेआम लूट खत्म करने और दंगे फसाद करने वालों का ही राज रहा है, जिसकी वजह से समाजवादी सरकार में हमेशा तनाव की स्थिति रही है देश में विकास के कार्य भी कुछ विशेष क्षेत्र और विशेष समुदाय के लोगों तक ही सीमित होकर रह गया था,

मायावती ने कहा कि अति पिछड़े वर्गों के लिए हमारी सरकार ने जो अनेक सुविधाएं दी थी उन्हें सपा सरकार ने ज्यादातर खत्म कर दिया साथ ही इनके संतों गुरुओं महापुरुषों आदि के सम्मान में हमारी सरकार द्वारा जनहित की अनेक योजनाएं बनाई गई थी मायावती ने कहा कि जिले के यूनिवर्सिटी और पाक आज की जो भी नाम रखे गए थे उसे समाजवादी पार्टी सरकार ने बदल दिया है, मायावती ने सपा और भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार की तरह भाजपा सरकार की हीन भावना झलकती है और इस बार के चुनाव में सपा के साथ-साथ बीजेपी को भी सत्ता में आने से रोकना है क्योंकि भाजपा सरकार की अधिकतर नीतियां कार्यशैली जातिवाद पूंजीवाद एवं आर एस एस के संकरण पर इनकी नीतियां लागू है, जिससे लोगों का उत्थान और विकास नहीं हो सकता है मायावती ने कहा कि धर्म के नाम पर यह पार्टी हमेशा तनाव और नफरत वादी का माहौल बनाती है ।

Read also- जांच एजेंसियों और आतंकवाद के नाम पर यूपी के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश : मायावती

मायावती ने कहा कि इस सरकार में मुस्लिम समाज सबसे ज्यादा दुखी रहा है और हमेशा दशक में रहा है मुस्लिम समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है इतना ही नहीं इस बीजेपी सरकार में विशेषकर प्रबुद्ध वर्ग में भी ब्राह्मण समाज हर मामले में अपने आप को काफी उपेक्षित महसूस कर रहा है मायावती ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों के कारण यहां महंगाई और गरीबी बढ़ी है इसके साथ उत्तर प्रदेश के साथ साथ केंद्र की गलत नीतियों के कारण किसान काफी ज्यादा दुखी और परेशान रहा है मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार में रोजगार न मिलने के कारण काफी लोगों को पलायन करना पड़ा ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related