लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को जेल में बंद मुस्लिम नेताओं से मिलने में परहेज है। इसी कारण वो जेल में बंद बाहुबली विधायकों से मुलाकात करने जेल जा रहे हैं। मायावती ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाए कि वो एक ही समाज के लोगों की राजनीति करते हैं। इसलिए उसी समाज के लोगों से मिलने भी जेल जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस मुलाकात पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख आजमगढ़ जेल जाकर वहां बंद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर चारों तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है। जो इस आम धारणा को प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।
Read also: शिवसेना किसकी, फैसला करेगी संविधान पीठ
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि विभिन्न संगठनों व आम लोगों द्वारा सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वो मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते। जबकि उनका आरोप है कि यूपी भाजपा सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख द्वारा आज़मगढ़ जेल जाकर वहाँ कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकान्त यादव से मिलकर सहानुभूति व्यक्त करने पर चारों तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना जरूरी है। जो इस आम धारणा को प्रबल करता है कि समाजवादी पार्टी अब इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।
