Site icon Buziness Bytes Hindi

अंबेडकर सांस्कृतिक केन्द्र के शिलान्यास से भड़कीं माया, कहा-यह भाजपा की नौटंकी है


अंबेडकर सांस्कृतिक केन्द्र के शिलान्यास से भड़कीं माया, कहा-यह भाजपा की नौटंकी है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के शिलान्यास को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाटकबाजी करार देते हुये बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि दलितों और पिछड़ों का हक मारने और अत्याचार करने में भाजपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं।

ट्वीट पर ट्वीट
मायावती ने मंगलवार को एक के बाद एक चार ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमले किये। उन्होने कहा “बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके करोड़ों शोषित-पीड़ित अनुयाइयों का सत्ता के लगभग पूरे समय उपेक्षा व उत्पीड़न करते रहने के बाद अब विधानसभा चुनाव के नजदीक यूपी भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब के नाम पर ’सांस्कृतिक केन्द्र’ का शिलान्यास करना यह सब नाटकबाजी नहीं तो और क्या है।”

उद्घाटन करते तो बेहतर होता
उन्होने कहा “बीएसपी परमपूज्य बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के नाम पर कोई केन्द्र आदि बनाने के खिलाफ नहीं है, परन्तु अब चुनावी स्वार्थ के लिए यह सब करना घोर छलावा है। यूपी सरकार अगर यह काम पहले कर लेती तो राष्ट्रपति आज इस केन्द्र का शिलान्यास नहीं बल्कि उदघाटन कर रहे होते तो यह बेहतर होता।”

एक ही थैली के चट्टे -बट्टे
बसपा सुप्रीमो ने कहा “ इस प्रकार के छलावे व नाटकबाजी के मामले में चाहे बीजेपी की सरकार हो या सपा अथवा कांग्रेेस आदि की, कोई किसी से कम नहीं, बल्कि दलितों व पिछड़ों आदि का हक मारने व उनपर अन्याय-अत्याचार आदि के मामले में वे एक ही थैली के चट्टेे-बट्टे हैं, जो सर्वविदित है तथा यह अति दुःखद है।”

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज लोकभवन से ऐशबाग में प्रस्तावित डा भीमराव अंबेडकर सांस्कृतिक केन्द्र का शिलान्यास किया।

Exit mobile version