Site icon Buziness Bytes Hindi

केंद्र-प्रदेश सरकार के सुर से माया ने मिलाया सुर, कहा- बंद हो टीकाकरण पर राजनीति


केंद्र-प्रदेश सरकार के सुर से माया ने मिलाया सुर, कहा- बंद हो टीकाकरण पर राजनीति

लखनऊ: कोरोना टीकाकरण पर लगातार घिरती केंद्र सरकार को बहुजन समाज पार्टी का समर्थन मिला है, बसपा सुप्रीमो मायावती ने टीकाकरण पर उठ रहे सवालों को राजनीति मानते हुए कहा कि देश की जनता को इसके दुष्परिणाम भुगतना पड़ रहे हैं.

मायावती के ट्विटर हैंडल से आज दो ट्वीट हुए हैं, ट्वीट में लिखा है कि देश में कोरोना वैक्सीन के निर्माण व उसके बाद टीकाकरण आदि को लेकर विवाद, राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप आदि अब काफी हो चुका, जिसका दुष्परिणाम यहाँ की जनता को काफी भुगतना पड़ रहा है। किन्तु अब वैक्सीन विवाद को विराम देकर इसका लाभ जन-जन तक पहुँचाने का चौतरफा प्रयास जरुरी है ।

वहीँ एक अन्य ट्वीट में कहा गया है “भारत जैसे विशाल ग्रामीण बाहुल्य देश में कोरोना टीकाकरण को जन अभियान बनाने तथा वैज्ञानिकों आदि को समुचित समर्थन व प्रोत्साहन देने की भी कमी को दूर करना आवश्यक है। साथ ही, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की केन्द्र व सभी राज्य सरकारों से बीएसपी की यह माँग है।

Read also: डाबर ने मेरठ में “डाबर सेनिटाइज जर्म्स प्रोटेक्शन सोप – सुरक्षा है ज़रुरी” अभियान शुरू किया

पिछले कुछ दिनों से मायावती के निशाने पर सत्तारूढ़ भाजपा की जगह विपक्षी दल समाजवादी पार्टी निशाने पर है. सियासी गलियारों में भाजपा के प्रति नरमी को यूपी चुनाव में किसी गठबंधन की सम्भावना से देख रहे हैं.

Exit mobile version