लाइफस्टाइल डेस्क। Mawa Recipe – सावन का महीना है, ऐसे में लोग पूजा आदि के लिए कई तरह ही मिठाइयां बनाते है। साथ ही इसे लोग शौक से भी खाते है, लेकिन हर बार आप मावा बाज़ार से लेकर तो नहीं आ सकती, इसीलिए आज हम आपको घर पर कैसे शुद्ध मावा बनाएं उसकी रेसिपी बातएंगे। चलिए जानते है।
मावा बनाने के लिए सामग्री – बस थोड़ा सा पानी और 2 लीटर दूध। बता दे ये मावा शुद्ध है, इसे आप अपने व्रत के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है।
Read also: रसोई Bytes: नाश्ते में करे कुछ नया ट्राई बनाएं साबुदाने की इडली!
मावा बनाने की रेसिपी (Mawa Recipe) –
पहले मोटे तले वाली बड़ी कढ़ाही ले लें, बस ध्यान रखे की लोहे की कढ़ाही न हो। अब नीचे तले में 2-3 चम्मच पानी डालना है, फिर फुल क्रीम दूध इस कढ़ाही में डाल दें। साथ ही बार-बार चम्मच चलाते रहें। इस मावा को धीमी आंच में ही रखे साथ ही इस पर थोड़ी देर ध्यान जरूर दें और चम्मच को बार-बार चलाते रहें। 10 मिनट चलाने के बाद इसे थोड़ा सा लिक्विड फॉर्म में ही बाहर निकालें। ऐसा करने से ये ज्यादा टाइट नहीं होगा, बस तैयार है आपका मावा।
इसके अलावा, अगर शक्कर, इलायची, गुड़ आदि मिलाना है तो बाद में मिलाएं।
