न्यूज़ डेस्क – महाराष्ट्र के बीड जिले से सोमवार को एक बड़ी और विवादित खबर सामने आई है। यहां “आई लव मोहम्मद” कार्यक्रम के दौरान एक मौलाना ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुलेआम धमकी दी।
मौलाना ने मंच से सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर योगी माजलगांव की मुस्तफा मस्जिद आए तो उन्हें यहीं दफना दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने भीड़ के सामने सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ बातें कहीं।
फिलहाल इस बयान पर अभी तक माजलगांव पुलिस थाने में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। हालांकि, मौलाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देशभर में मुस्लिम संगठनों की ओर से “आई लव मोहम्मद” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार की नमाज के बाद कई जगहों पर मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन हुए। बीड में भी मस्जिद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया।
मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि कानपुर में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर लगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई गलत थी। उनका कहना है कि इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है और निर्दोष लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है।
अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि सीएम योगी को धमकी देने वाले मौलाना के खिलाफ पुलिस क्या कदम उठाती है।
