प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का 81 साल की आयु में निधन

उत्तर प्रदेशप्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का 81 साल की आयु में...

Date:


प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का 81 साल की आयु में निधन

लखनऊ: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और जाने-माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का 81 साल की आयु में निधन हो गया. मंगलवार की देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. मौलाना सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने बताया कि उनके पिता ने लखनऊ स्थित एरा अस्पताल में रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली.

डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे
कैंसर, गंभीर निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें पिछले मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उसके बाद से उनकी हालत बिल्कुल नहीं संभली. अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को उनकी हालत और भी बिगड़ गई थी और देर रात उनका निधन हो गया. मौलाना कल्बे सादिक दुनिया भर में अपनी उदारवादी छवि के लिए जाने जाते थे.

सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया
इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related