Mathura Case: शाही ईदगाह में प्रवेश के लिए हिंदू महासभा ने दिया प्रार्थना पत्र,एक जुलाई को होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेशMathura Case: शाही ईदगाह में प्रवेश के लिए हिंदू महासभा ने दिया...

Date:

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान व शाही ईदगाह विवाद में एक और नया प्रार्थना पत्र दिया गया है। धर्म रक्षा संघ ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में शाही ईदगाह का सर्वे कराने की मांग की। सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए अगली  तारीख एक जुलाई दी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान व शाही ईदगाह मामले में अदालत मे रोज नई  याचिकाओं व प्रार्थना पत्रों का दौर जारी है। सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत मे सोमवार को नया प्रार्थना पत्र जारी किया गया। धर्म रक्षा संघ द्वारा दाखिल किए गए इस प्रार्थना पत्र मे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शाही ईदगाह का सर्वे कराने की मांग की गई। धर्म रक्षा संघ द्वारा न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में एडीजे सप्तम न्यायालय के आदेश के साथ प्रार्थनापत्र दिया गया था। एडीजे सप्तम ने लोअर कोर्ट को डे टू डे सुनवाई करने के दिए थे। धर्म रक्षा संघ ने 23 मई को सिविल जज के आदेश के खिलाफ जिला जज की अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

Read also: Loni Municipality Scam: पूर्व चेयरमैन सहित तीन पर 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप,अधिशासी अधिकारी ने दी तहरीर

धर्म रक्षा संघ ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से शाही ईदगाह के सर्वे कराए जाने की मांग की थी। 19 मई को सिविल जज ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए एक जुलाई की तारीख मुकर्रर की थी, लेकिन धर्म रक्षा संघ ने ग्रीष्म अवकाश के दौरान शाही ईदगाह परिसर से हिंदू धर्म चिह्न को खुर्द बुर्द किए जाने की आशंका जतायी थी। आज दिए प्रार्थना पत्र में धर्म रक्षा संघ ने अमीन या एडवोकेट कमीशन से शाही ईदगाह का काशी की तर्ज पर निरीक्षण किए जाने की मांग की थी। सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत ने इस मामले सुनवाई की अगली तारीख एक जुलाई नियत की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related