Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: मटर-पनीर की सब्जी नहीं बनाएं ‘मटर-पनीर के कटलेट्स’, जाने रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Matar Paneer Cutlet Recipe- मटर-पनीर की सब्जी तो अपने कई बार खाई होगी, लेकिन इस बार सब्जी नहीं मटर-पनीर के कटलेट्स खाए। ये आपके घरवालों को खूब पसंद आएगी, उन्हें आप चाहे तो स्नैक्स के साथ दे सकते है। तो चलिए जानते है इस टेस्टी रेसिपी के बारे में। 

मटर-पनीर कटलेट्स सामग्री: 100 ग्राम पनीर, 150 ग्राम मटर, 2-3 हरी मिर्च, ग्रीन चिली सॉस, धनिया पत्ती, पुदीने की पत्तियां, 1 टीस्पून नमक, 1 टीस्पून जीरा पाउडर, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून चाट मसाला, और 1/2 कप पके हुए चावल। 

Read also: रसोई Bytes: घर में आसानी से बनाएं ‘कलाकंद’, आएगा सबको पसंद!

मटर-पनीर कटलेट्स रेसिपी:

पहले मटर और हरी मिर्च मिक्सी में पीस लें और फिर मिक्सिंग बाउल में पिसे हुए मटर, कद्दूकस किया पनीर, पके चावल, अदरक, ग्रीन चिली सॉस, धनिया-पुदीना पत्ती और नमक अच्छी तरह मिक्स करें। अब मिक्सचर को फैलाएं और फिर चाकू से मनचाहे शेप में काट लें। बता दे, आप इसे दो तरीके से बना सकते हैं। डीप फ्राई या शैलो फ्राई। 

इसके बाद, उलट-पलट कर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। अगर आप इसे और क्रिस्पी बनाना चाहते है तो हल्का ठंडा होने के बाद एक बार और फ्राई कर लें। बस लीजिए तैयार है मटर-पनीर कटलेट्स। 

 

Exit mobile version