Sex Racket In Spa Center: देवभूमि में बड़े पैमाने पर चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, स्पा सेंटर के भीतर का नजारा पुलिस चकित

उत्तराखंडSex Racket In Spa Center: देवभूमि में बड़े पैमाने पर चल रहा...

Date:

देहरादून। देव भूमि केा कुछ लोग जिस्म फरोेशी का अड्डा बनाने पर तुले हुए हैं। देवभूमि के शहरों में स्पा सेंटर और मसाज सेंटर की आड में बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। देहरादून के अलावा दूसरे अन्य जिलों में पुलिस कई बार छापेमारी कर इन जिस्मफरोशी के गैंग का पर्दाफाश कर चुकी है। कुछ दिन पहले हल्द्वानी में एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। जिसमें एक भाजपा नेत्री के संरक्षण में सैक्स रैकेट संचालित हो रहा था।  ये लोग दिल्ली,मेरठ,गाजियाबाद और नोएडा से लड़कियों को नौकरी के नाम लाकर यहां पर जिस्म फरोशी के दलदल में ढकेल रहे हैं। आज एक स्पा सेंटर के नाम की आड़ में चल रहे जिस्म फरोशी के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।

Also read: वाट्सएप पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दो कालगर्ल्स समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने जिस समय स्पा सेंटर में छापा मारा भीतर का नजारा देखकर दंग रह गई। स्पा सेंटर के भीतर आपत्तिजनक हालात में युवक और युवतियां मिले। ये सेक्स रैकेट पौढ़ी गढ़वाल जिले में पर्दाफाश किया। कोटद्वार के देवी रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। जहां से पुलिस ने धंधे में लिप्त तीन युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों और स्पा सेंटर संचालिक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के अंतगर्त मुकदमा दर्ज किया। छापे के बाद स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। एएसपी मनीषा जोशी ने बताया मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों के स्पा सेंटर में जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के अलावा साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारकर जिस्म फरोशी का धंधा पकड़ा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related