Site icon Buziness Bytes Hindi

Big Breaking: दीवाली के पटाखे से सोसायटी में भीषण आग, दमकल की पांच गाडियों ने पाया काबू

Big Breaking

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली के सेक्टर-16 सी स्थित वेदांतम सोसायटी में दिवाली की रात फ्लैट में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि यह आग पटाखों के पास दीपक रखने के कारण लगी है। सोसायटी के 17वें मंजिल पर लगी आग ने 18वीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और टावर को तत्काल पूरी तरह से खाली कराया गया है। लोगों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद भी मौके पर दमकल गाड़ियां नहीं पहुंचीं। तब तक फ्लैट और उसमें रखा समान जलकर खाक हो गया। लोगों ने घटना के बाद बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा भी किया।

दरअसल, वेदांतम सोसायटी के 17वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 1704 में आईजीएल कंपनी के कर्मचारी कमलेश अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया कि दिवाली मनाने के दौरान पटाखों के पास जलता दिये रखा हुआ था। जिस कारण आग लगी और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पूरे फ्लैट में फैल गई। गनीमत रही कि फ्लैट में मौजूद कमलेश अपनी पत्नी और बच्चे के साथ समय रहते बाहर निकल आए। इसके बाद पूरा टावर खाली करा लिया गया। लोगों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें

फायर बिग्रेड के देरी से पहुंचने और सोसायटी फायर एनओसी नहीं होने पर लोगों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया। सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने गाड़ियों के देर से पहुंचने के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना के एक घंटे बाद उस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दिवाली होने के कारण गौड़ चौराहे पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाई थी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा से तीन गाड़ियां मंगाकर चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Exit mobile version