Site icon Buziness Bytes Hindi

Fire In Ghaziabad: साबुन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके के साथ फटे केमिकल ड्रम

गाजियाबाद। जिले के थाना कविनगर इलाके के बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात अचानक उस समय भगदड़ मच गई। जब एक साबुन की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने फैक्ट्री में साबुन बनाने के लिए रखे केमिकल को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया और धूं धूं कर जलने लगी। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के आधार पर दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ी मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Also read: दिल्ली में भयानक अग्निकांड, 26 लोगों की मौत

आग की घटना की की जानकारी देते हुए फायर अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे दमकल विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी। कविनगर इलाके के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल इलाके में एक साबुन की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ी मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के अंदर साबुन बनाने के लिए छ केमिकल और पैकिंग का सामान रखा था। जिसके कारण आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण से बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई मानवीय क्षति तो नहीं हुआ। लेकिन लाखों का माल जलकर राख हो गया है। फैक्ट्री में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Exit mobile version