Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: हार्डवेयर के गोदाम में भीषण आग, रात में धमाके के साथ फटे पेंट के डिब्बे

देहरादून। राजधानी के रिस्पना पुल के पास स्थित महावर हार्डवेयर गोदाम में देर रात  भीषण आग लग गई। गोदाम के भीतर पेंट के डिब्बे रक्खे होने से आग और विकराल हो गयी। गोदाम में पेंट के डिब्बे आग से घिरे तो तेज धमाके के साथ फटने लगे। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोदाम के नीचे रहने वाले परिवार को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ि‍यां देर रात तक आग बुझाने के कार्य मे जुटी रहीं।

Read also: मेरठ के चर्चित चेतन हत्याकांड में चार को आजीवन कारावास,20 हजार अर्थदंड

बुधवार देर रात थाना नेहरू कालोनी पुलिस को जानकारी मिली कि रिस्पना पुल के पास  एक गोदाम में आग लग गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी।
लेकिन तब तक दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में आग ने तेजी पकड़ ली। इसी के साथ ही आग के  फैलने की आशंका के चलते पुलिस ने तत्काल गोदाम के नीचे रह रहे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। गोदाम में रखे पेंट के

Read also: समस्या के समाधान में देरी करने पर बिजली विभाग देगा आपको मुआवजा

डब्बों लपटें से घिरे तो आग और भीषण हो गई। जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। पानी के साथ ही फायर फोम से आग काबू का प्रयास किया गया। देर रात तक आग पर काबू कर लिया गया। लेकिन अभी भी गोदाम से धुआं निकल रहा है। इस दौरान गोदाम पूरी तरह से नष्ट हो गया।
आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया  है।

Exit mobile version