Site icon Buziness Bytes Hindi

Fire In Delhi: करोल बाग के गफ्फार बाजार में भीषण आग, दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। आज रविवार को राजधानी दिल्ली के मध्य इलाके के विश्वविख्यात करोल बाग के गफ्फार बाजार में तड़के भीषण आग लग गई। आग एक जूता के बड़े बाजार में लगी है। आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू के प्रयास शुरू किए। दमकल विभाग की मौके पर 40 गाड़ियां पहुंच चुकी है और जिस बिल्डिग में आग लगी है उसके चारों तरफ से पानी डाला जा रहा है। जिससे कि आग अन्य दूसरे प्रतिष्ठानों को अपनी जद में ना ले सके। दमकल विभाग के अनुसार फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है। घटना में अभी तक किसी के फंसे होने या झुलसने की जानकारी नहीं है। 

Also read: दिल्ली में भयानक अग्निकांड, 26 लोगों की मौत

मध्य दिल्ली स्थित करोल बाग बाजार के गफ्फार बाजार में आज रविवार तड़के जूता बाजार में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि करोल बाग के गफ्फार में एक जूता बाजार से आज सुबह 4:16 बजे एक बड़ी आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।’ अतुल गर्ग ने कहा कि आग में किसी के फंसे होने या झुलसने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि आग के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल सका कि आग किन कारणों के चलते लगी है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान जताया है।

Exit mobile version