ऊधमिसंहनगर। जिले के सिडकुल स्थित ब्रिटानिया कंपनी में देर रात शॉट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इससे करोड़ों का समान जल कर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल और सिडकुल के 10 वाहनों ने सात घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग के बाद आसपास का इलाका खाली करवा लिया गया। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब एक बजे सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों में आग की घटना से हड़कंप मच गया। उन्होंने हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना पर एडीएम डॉ ललित नारायण मिश्र,एसडीएम प्रत्युष सिंह, तहसीलदार नीतू डागर, एएसपी मनोज कत्याल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, फायर स्टेशन आफिसर सिडकुल ईशम सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। दमकल के वाहन आग बुझाने में जुट गए। करीब 5 से 7 घंटे बाद दमकल के 10 वाहनों ने आग पर काबू पाया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी दी कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से नुकसान का कंपनी अधिकारी आंकलन कर रहे है।ब्रिटानिया कंपनी में लगी आग के बाद रुद्रपुर से दमकल के वाहन सिडकुल पहुंच गए। जो आग पर काबू पाने में नाकाफी साबित हुए। इसके बाद आग की बढ़ती लपटों को देख सिडकुल की कंपनी अशोका, टाटा और हिंदुस्तान जिंक के साथ सितारगंज, गदरपुर, काशीपुर, जसपुर और हल्द्वानी से फायर के वाहन मंगवाए गए। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।देर रात पंतनगर स्थित ब्रिटानिया फैक्ट्री में भीषण की खबर पाकर आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के बाद टीम ने ड्रोन कैमरे से नुकसान का आकलन किया। अन्य तरीकों से आग से हुए नुकसान का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
