Site icon Buziness Bytes Hindi

Agra News : जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शोरूम और जिम भी जलकर खाक

आगरा। महानगर में गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाओं में तेजी आई है। आज सोमवार को सुबह एक जूता फैक्ट्री में आग से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

आग की सूचना दमकल विभाग को को दी गई। जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी पहले मौके पर पहुंची। लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए करीब 6 गाड़ियों को मौके पर मंगवाया गया। आसपास के इलाके को पूरा खाली करा लिया गया। आग की ये घटना सदर क्षेत्र के नगला पदमा में हुई। 

Also Read : Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड

जहां सोमवार सुबह जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। आग इतनी भीषण भड़की उसने अपनी चपेट में जिम और एक शोरूम को भी ले लिया। करीब तीन घंटे तक आग से जूझने से बाद दमकल ने उस पर काबू पाया। आग से लाखों का माल खाक हो गया।

व्यापारी धर्मेंद्र की नगला पदमा में जूता फैक्ट्री है। रात में फैक्ट्री बंद कर दी थी आज सुबह सोमवार को इसमें आग लग गई। फैक्ट्री में लगी आग ने तुरंत ही भीषण रूप धारण कर लिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

 तब तक आग आसपास के इलाके को अपने आगोश में ले चुकी थी। आग पास के शोरूम में और जिम भी पहुंच गई। दमकल टीम ने करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

Exit mobile version