Site icon Buziness Bytes Hindi

Fire In Ghaziabad: 11 वीं मंजिल के एक फ्लैट में भीषण आग, रेस्क्यू कर परिवार बाहर निकाला

गाजियाबाद। जिले के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र अंतर्गत वैभव खंड की कृष्णा अपारा गार्डन सोसाइटी में अचानक उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया।जब 11वीं मंजिल के एक फ्लैट में भीषण आग लगने की जानकारी लोगों को मिली। आनन-फानन में सोसाइटी में लगे फायर सिस्टम के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया गया। इसी के साथ दमकल विभाग की टीम को भी सूचित किया। सूचना के आधार पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो फायर की गाड़ियों व सोसाइटी के फायर सिस्टम के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका।

Read also: साबुन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके के साथ फटे केमिकल ड्रम

बड़ी बात यह कि फ्लैट में रहने वाले चार लोग आग में फंसे हुए थे। जिन्हें दमकल विभाग ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के वैभव खंड बी 3 प्लॉट में कृष्णा अपरा गार्डन सोसाइटी की बहुमंजिला इमारत है। जहां काफी संख्या में लोग रहते हैं। इसी इमारत के B3/1102 फ्लैट में अचानक से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाले लोगों को हुई तो आनन-फानन में सोसाइटी के फायर सिस्टम और दमकल विभाग टीम को सूचना दी। सूचना के आधार पर सोसाइटी के फायर सिस्टम और सिक्योरिटी टीम और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।गनीमत रही कि घर में दंपत्ति और दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Also read: दिल्ली में भयानक अग्निकांड, 26 लोगों की मौत

दमकल विभाग अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया सुबह 9:20 पर दमकल विभाग को इस तरह की सूचना प्राप्त हुई की वैभव खंड के प्लॉट संख्या B3 की कृष्णा अपारा गार्डन सोसाइटी की 11वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1102 में आग लग गई। सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर भेजी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर प्रखर श्रीवास्तव,  तृप्ति श्रीवास्तव, बेटी आराध्य, बेटा अतुल, आहान अतुल, फंसे हुए है। दमकल की टीम ने रेस्क्यू करते हुए आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि फ्लैट में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

Exit mobile version