Site icon Buziness Bytes Hindi

वैष्णो देवी गुफा के पास कालिका भवन में लगी भीषण आग


वैष्णो देवी गुफा के पास कालिका भवन में लगी भीषण आग

नई दिल्ली: माता वैष्णो देवी मंदिर के पास एक बिल्डिंग में आग लगने से अफरातफरी मचने की खबर है. बताया जा रहा है कि आग कालिका भवन के काउंटर नंबर दो के पास लगी. आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही उठते हुए धुएं देखा जा सकता था. हालाँकि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. जहां आग लगी है वह जगह माता वैष्णो देवी की गुफा से महज 100 मीटर की दूरी पर है.

शार्ट सर्किट से लगी आग
बताया जा रहा है कि काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है जो थोड़ी देर में ही और विकराल हो गई. श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है. जानकारी के मुताबिक आग को लगभग बुझा लिया गया है. इस मामले में श्राइन बोर्ड के सीईओ ने कहा कि स्थिति को काबू में पा लिया गया है और यात्रा फिर से शुरू हो रही है.

दो लोगों को चोट लगी
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग को बुझाने के दौरान दो लोगों को हल्की चोट भी आई. शुरुआत में लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटे तेजी से बढ़ने लगी, जिसके कारण आग बुझाने में काफी समस्या आयी.

Exit mobile version