Site icon Buziness Bytes Hindi

Blast in Hapur: पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका, आठ कारीगरों की मौत

हापुड़। जिले के धौलाना कस्बे में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक झुलस गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मौके पर जिला अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी भी पहुँच गए हैं।

Also Read : Mukim Kala Murder In Gang War: मुकीम काला गैंग के सदस्य समेत चार को उम्रकैद की सजा, 2016 में हुई हत्या मामले में आया फैसला

 पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिन में तीन बजे रुही पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ। झुलसे लोगों  और शवों को फैक्टरी से बाहर निकालने में टीम जुटी हुई हैं। शुरूआती जांच में पता चला कि धमाका पटाखा के मिश्रण में हुआ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है, ‘ सीएम योगी ने जिला हापुड़ स्थित एक फैक्टरी में ब्वॉयलर फटने की दुर्घटना में जनहानि पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।’ हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।

Exit mobile version