सामूहिक हत्याकांडः प्रियंका ने कहा, मैं न्याय के साथ

उत्तर प्रदेशसामूहिक हत्याकांडः प्रियंका ने कहा, मैं न्याय के साथ

Date:


सामूहिक हत्याकांडः प्रियंका ने कहा, मैं न्याय के साथ

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंची, दलित परिवार को सांत्वना दी

प्रयागराज। फफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में दलित पति-पत्नी, उनकी 17 साल की बेटी और 10 साल के बेटे की हत्या के मामले ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंची और दलित परिवार को सांत्वना दी। प्रियंका गांधी ने पीड़ित दलित परिवार के आंसू पोेंछते हुए उनसे कहा कि आपको न्याय मिल कर रहेगा।

Read also: प्रियंका गांधी पर कविता चोरी करने का आरोप

प्रियंका गांधी के प्रयागराज आने की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए थे। ऐसे में भारी भीड़ को नियंत्रित कर पाना पुलिसव के लिये मुश्किल हो गया। कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की के बीच प्रियंका गांधी वहां पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में गरीब, दलित और वंचितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यूपी में कानून-व्यवस्था की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं न्याय की लड़ाई के साथ हूं।

Read also: यूपी: प्रियंका गांधी को हुआ वायरल फीवर, रद्द किए कार्यक्रम

दरअसल गुरुवार को दलित पति-पत्नी उनकी 17 वर्षीय बेटी और 10 साल का बेटे की हत्या किए जाने के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया था। भारी विरोध के बीच पुलिस ने शवों को अंतिम संस्कार कराया। लोगों का आरोप है कि दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस सख्त कदम उठाती तो दलित परिवार की हत्या ना होती। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज होने पर भी कार्रवाई न करने की लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर राम केवट पटेल सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को 16 लाख रुपये की मदद और मृतक के भाई को हथियार का लाइसेंस दिए जाने का ऐलान किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...